फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanvaad on the shoulder, Bol Bam on the lips and steps moving forward with enthusiasm

Amroha News: कांधे पर कांवड़, जुबां पर बोल बम और उत्साह में बढ़ रहे कदम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Kanvaad on the shoulder, Bol Bam on the lips and steps moving forward with enthusiasm
अमरोहा।
विज्ञापन

कांधे पर कांवड़... जुबां पर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ उत्साह में मंजिल की ओर बढ़ते कदम। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को दिनभर व रात के समय हाईवे सहित जिलेभर के मार्गों पर दिखाई दिया। भोले की मस्ती में नाचते-गाते कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। सभी तीसरे सोमवार को अपने पास के शिवालयों पर मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।

उधर, जलाभिषेक के लिए जिलेभर के मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों की झालरों से सजाया गया है। जलाभिषेक के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेंगी। तड़के से ही लोगों को मंदिर पहुंचना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


वासुदेव तीर्थ और बाबा गंगानाथ मंदिर पर शिव मंदिर पर भीड़ उमड़ रही है। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं के सुचारु दर्शन के लिए लंबी कतारों की बैरिकेडिंग, पेयजल, प्राथमिक उपचार और भंडारे की व्यवस्था की गई है। एक कांवड़ देश के नाम यात्रा में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की उम्मीद है। मंदिरों में कमेटियों ने विशेष आरती, भजन-कीर्तन का आयोजन किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मंदिरों में सुरक्षा की दृष्टि के तहत पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस को मंदिरों के आसपास यातायात बनाए रखने के तैनात किया गया है। वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार रात में जोया पहुंची एक कांवड़ देश के नाम

ब्रजघाट से गंगाजल लेकर निकले कांवड़िये रविवार शाम जोया में पहुंच गए। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। लगभग 40 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा के बाद शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। कई जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का एक किलोमीटर पहले से ढोल-बाजे और जयकारों के साथ स्वागत किया। मंदिरों व शिविरों में पहुंचने पर महिलाओं ने उनके पैर धोए, तिलक लगाकर आरती उतारी और बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप फूलमालाएं पहनाईं।



जगह-जगह शिवभक्तों का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

एक कांवड़ देश के नाम यात्रा में कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ब्रजघाट से लेकर गजरौला तक जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। कांवड़ियों के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए थे और उनके जलपान का इंतजाम किया गया था।




मंदिरों में रही धूम शिव भजनों की

विभिन्न कांवड़ शिविरों में शिवभक्तों के दर्शन के किए लोग उमड़ते रहे। शिव के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। शिविरों में सेवा दे रहे कार्यकर्ताओं की सराहना की। वहीं, शिवालयों पर भी भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed