{"_id":"61c4cae370297c29f954a7a1","slug":"kabaddi-competition-chandausi-in-student-category-and-chandpur-team-topped-among-students-jpnagar-news-mbd413684386","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता: छात्रा वर्ग में चंदौसी तो छात्रों में चांदपुर की टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता: छात्रा वर्ग में चंदौसी तो छात्रों में चांदपुर की टीम रही अव्वल
विज्ञापन
अमरोहा कैलसा रोड स्थित जेएस हिंदू पीजी कालेज के मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते छ?
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के तत्वाधान में जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के मैदान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें पुरुष और महिला की चौबीस टीमों ने प्रतिभाग किया। टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। इस दौरान छात्रा वर्ग में चंदौसी और छात्र वर्ग में चांदपुर की टीम प्रथम स्थान । इस दौरान विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
गुरुवार को जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के कैलसा रोड स्थित परिसर में प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के उपरांत पुरुष वर्ग में बर्धमान कॉलेज बिजनौर, विवेकानंद कॉलेज दड़वाड़ा, जीएसएच पीजी कॉलेज चांदपुर, देवता कॉलेज मोरना सेमीफाइनल में पहुंची। इस दौरान जीएसएस कॉलेज चांदपुर की टीम ने देवता कॉलेज मोरना की टीम को हराया दिया। वहीं जबरदस्त मुकाबले में विवेकानंद कॉलेज दड़वाड़ा ने वर्धमान कॉलेज बिजनौर को हरा दिया। महिला वर्ग में मॉडर्न पब्लिक स्कूल चंदौसी, एनएसएम दास पीजी कॉलेज बदायूं, वर्धमान कॉलेज बिजनौर और बरेली कॉलेज बरेली की टीमें पहुंची। जिसमें फाइनल मैच वर्धमान कॉलेज बिजनौर और मॉडर्न एजुकेशन इंस्टीट्यूट चंदौसी के बीच हुआ। जिसमें मॉडर्न एजुकेशन इंस्टीट्यूट विजय रहा। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में एसएम कॉलेज चंदौसी ने बाजी मारी।
फाइनल मैच में मॉडर्न एजुकेशन इंस्टीट्यूट चंदौसी विजयी रही। जबकि दूसरे स्थान पर बर्धमान कालेज बिजनौर की टीम रही। इस दौरान विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति के मंत्री योगेश जैन, डॉ प्रतीत कुमार, प्राचार्य डॉ वीर वीरेंद्र सिंह, पदमवीर सिंह, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।