फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   June 10 was the hottest day after nine years

Amroha News: नौ साल बाद सबसे अधिक तपा दस जून का दिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
June 10 was the hottest day after nine years
अमरोहा। गर्मी हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। गर्मी के तीखे तेवरों के आगे जनमानस ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल है। दस जून यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 44 पर पहुंच गया। चौंकाने वाली बात यह है कि दस जून पिछले नौ वर्षों में सबसे अधिक गर्म रहा। आलम यह रहा है कि सुबह से ही बदन झुलसाने वाली धूप लोगों को परेशान करती रही, वहीं दोपहर बाद लू भी चली।
विज्ञापन

जून का दूसरा सप्ताह चल रहा है और गर्मी लगातार सितम ढाह रही है। हर दिन तापमान उछाल मार रहा है। गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही। लोग बारिश की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन हाल फिलहाल कोई आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक धूप और लू जहां लोगों के होश उड़ा रही है, वहीं रात में मौसम खासा गर्म रहने से लोग परेशान हैं। ऐसे में घरों में लगे पंखे व कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं। जिससे लोग बेबस हो रहे हैं। उधर, दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है। लोग जरूरी कार्य से ही बाहर निकल रहे हैं। सोमवार को तो कुछ अधिक ही गर्मी महसूस हुई। सोमवार को अधिकतम 44 तो न्यूनतम 29 डिग्री रहा। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि पूरे सप्ताह गर्मी अपना असर दिखाएगी। तापमान 45 के पार पहुंच सकता है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

-------
वर्ष तापमान
2015 42

2016 38

2017 37

2018 36

2019 40

2020 38

2021 35

2022 41

2023 42

2024 44


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed