फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jubilant Bulls team won the match by four wickets

Amroha News: जुबिलेंट बुल्स की टीम ने चार विकेट से जीता मुकाबला

Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jubilant Bulls team won the match by four wickets
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जुबिलेंट प्रीमियर लीग में रविवार को जुबिलेंट बुल्स और जुबिलेंट चैलेंजर-2 के बीच मैच खेला गया। इसमें जुबिलेंट बुल्स की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम के अरुण को 34 रन बनाने व एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया।
जुबिलेंट की सादुल्लेपुर मार्ग स्थित द्वितीय कॉलोनी के खेल के मैदान में रविवार को टॉस जीतकर जुबिलेंट चैलेंजर-2 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 15 ओवर में 121 रनों पर ही सिमट गई। टीम के नवीन दूबे ने सर्वाधिक 52 रन, जबकि राज पांडे ने 15 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जुबिलेंट बुल्स की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 14.01 ओवर में 122 रन बनाए और मैच में चार विकेट से जीत हासिल की। टीम के अरुण (प्रथम) ने 42, सैयद अहमद ने 16 व रविंद्र सिरोही ने 10 रन बनाए। विजेता टीम के अरुण (द्वितीय) को 34 रन बनाने व एक विकेट लेने पर सतेंद्र कुमार चौधरी और डॉ. सुजिंदर फोगाट ने मैन ऑफ द मैच प्रदान कर सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका विष्णु व सुमित कुमार ने निभाई। सनी प्रताप सिंह स्कोरर व कमेंटेटर की भूमिका महेंद्र मौर्य की रही। विनोद झा, सुनील दीक्षित ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। ऋषिपाल सिंह परमार, सुनील तिवारी, रविंद्र देवल, अनंत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed