फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jua satta firing in between police and crimnals

जुआ-सट्टा को लेकर छापेमारी, मुठभेड़ में 10 लोग पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
jua satta firing in between police and crimnals
हसनपुर (अमरोहा)। क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर शाम नगर के मोहल्ला कालाशहीद में जुआ और सट्टे को लेकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की जुआरियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। घेराबंदी करके पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ लिया। हथियार कारतूस और नगदी बरामद की गई। मामले में कार्यवाही की जा रही है। बताते हैं कि दो दिन पूर्व नगर के कुछ लोगों ने अमरोहा में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर यहां जुआ और सट्टा होने की शिकायत की थी। जिस को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी नीरज मलिक, उप निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा, अजय शर्मा की टीम और कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा की टीम ने गुरुवार शाम करीब सात बजे नगर के मोहल्ला कालाशहीद में एक स्थान पर छापेमारी की। पुलिस की टीम को आता देख वहां फायरिंग कर दहशत फैलाई। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके यहां से दस लोगों को पकड़ लिया। कई राउंड फायरिंग होने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पकड़े लोगों को कोतवाली लाया गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मौके से दो तमंचे, एक राइफल, एक बंदूक के अलावा कई कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा करीब 9500 रुपये और तीन बाइक भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

मौके से पकड़े यह लोग
हसनपुर। जुआ सट्टा की सूचना पर मोहल्ला काला शाहिद नवाब के घर के पास छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मौके से मुकेश, अमर सिंह, बाबू, जकी, मोहिन, नफीस, सोनू, अरबाज, नवाब और मुस्ताक को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

देर शाम कई राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप
हसनपुर। जुआ सट्टा की सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई हालांकि सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग अपने घरों में ही थे लेकिन कई राउंड फायरिंग होने से खलबली मच गई। लोग फायरिंग की वजह जानने के लिए इधर-उधर फोन घुमाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed