फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jonty Sambhal won the second quarter final

Amroha News: जॉन्टी संभल ने जीता दूसरा क्वार्टर फाइनल

Wed, 14 May 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 14 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Jonty Sambhal won the second quarter final
उझारी (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर में चल रहे हजरत शेख दाऊद क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला जॉन्टी संभल और राइडर 11 क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जॉन्टी संभल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जॉन्टी संभल के सूफियान ने शानदार शतक लगाते हुए 106 रन बनाए। इनके अलावा दाऊद ने आठ, मॉर्गन ने 22, रिहान जॉन्टी ने 30 रन बनाए। राइडर 11 के गेंदबाज आदिल सिंधी ने चार ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट झटके। जबकि, रयान ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी राइडर 11 की टीम 8.3 ओवर में 65 रनों पर सिमट गई। टीम के अमीर ने 10 और शादान राइडर ने 20 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

संभल की ओर से दाऊद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूफियान को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मुख्य अतिथि डिफरेंट स्टार के अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला एवं उनकी टीम के सदस्य शीबू सिंधी और अदनान चौधरी मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका हाफिज अफजल अहमद और वसीम बाबू ने निभाई, जबकि स्कोरर नदीम बलागत और लाइव कमेंटेटर के रूप में उवैस सिंधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed