{"_id":"60997ec68ebc3ed2271406d4","slug":"joint-hospital-made-covid-hospital-dhanaura-news-mbd3886773122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछरायूं के संयुक्त चिकित्सालय को कोविड अस्पताल बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछरायूं के संयुक्त चिकित्सालय को कोविड अस्पताल बनाया
विज्ञापन
बछरायूं। अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। नगर के संयुक्त चिकित्सालय को कोविड अस्पताल के रूप में संचालित किए जाने का फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विधायक राजीव तरारा की मौजूदगी में सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण कर संयुक्त चिकित्सालय को कोविड अस्पताल के रूप में चलाया जाने की घोषणा की। यहां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के सहारे गंभीर रोगियों को ऑक्सीजन दी जाएगी। उन्होंने कोविड के लक्षण पाए जाने पर लोगों से सरकारी अस्पताल से मिलने वाली कोविड की दवाइयों के उपयोग की सलाह दी।
सोमवार को जिला अधिकारी उमेश मिश्र नगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय पर पहुंचे। यहां मौजूद क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा और नगर पालिका अध्यक्ष राहत हसन से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कस्बे के इस अस्पताल को फिलहाल कोविड अस्पताल के रूप में संचालित किया जाएगा। जहां ऑक्सीजन का स्तर गिरने पर रोगियों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के सहारे ऑक्सीजन दी जाएगी। रोगियों की सुविधा के लिए पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करा दिए गए। साथ ही गंभीर रोगियों को यहां से वेंकटेश्वर अस्पताल के लिए शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने नगरपालिका को अस्पताल पर साफ सफाई किए जाने साथ ही रोगियों के लिए खाने की व्यवस्था कराए जाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही लोगों से अपील की कि वह खांसी, जुखाम और बुखार आदि के लक्षण पाए जाने पर सरकार द्वारा जारी कोविड मेडिकल किट का उपयोग करें। सकारात्मक सोचे साथ ही धैर्य रखें। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने बताया कि इस अस्पताल में कुल 30 ऑक्सीजन मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अपनी निधि से भी हर संभव मदद मरीजों तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर अभिषेक कुमार, डॉ परवेज, शुभम शर्मा, अशोक शर्मा, अरुण रस्तौगी आदि मौजूद थे।