{"_id":"57829aea4f1c1b446c7fc90b","slug":"je-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर ताला डालकर भागे कर्मी, जेई को लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर ताला डालकर भागे कर्मी, जेई को लोगों ने पीटा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी बिजलीघर में लाइनमैन के झुलसने के बाद जेई से मारपीट के दौरान खींचतान करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शट डाउन लेकर फाल्ट सही कर रहा लाइनमैन अचानक बिजली आ जाने से करेंट की चपेट में आ गया। बिजली के जोरदार झटके से लाइनमैन दूर जा गिरा। ग्राम प्रधान ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
सूचना के बाद बिजलीकर्मी उपकेंद्र पर ताला डालकर भाग निकले। इस पर ग्रामीण भड़क गए और ढबारसी में जेई विद्युत को पीट दिया। वहीं जेई की तहरीर पर पुलिस ने एसएसओ विद्युत समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हसनपुर कोतवाली के शेरगढ़ गांव निवासी नेतराम ढबारसी विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन है। उपकेंद्र से जुड़े नजदीकी गांव औगारपुर में फाल्ट होने से गांव की आपूर्ति ठप हो गई। रविवार सुबह लाइनमैन शट डाउन लेने के बाद औगारपुर में पोल पर चढ़कर फाल्ट सही कर रहा था। इसी दौरान बिजली आ गई और नेतराम करेंट लगने से झटके के साथ पड़ोस की छत पर जा गिरा। लाइनमैन के झुलसने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्राम प्रधान लवकुश ने युवकों की मदद से लाइनमैन को उपचार के लिए ढबारसी के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जानकारी लाइनमैन के परिजनों को दी। उधर उपकेंद्र के एसएसओ से लेकर सभी कर्मचारी ताला डालकर भाग गए। इधर खबर मिलते ही शेरगढ़ के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली से ढबारसी पहुंचे। यहां मिले जेई मोमराज के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। इसी बीच कुछ युवकों ने जेई को पीट दिया। कुछ समझदार लोगों ने जेई को बचाया। बाद में ग्रामीणों ने घायल लाइनमैन के पिता नत्थू के साथ ने एसएसओ सहित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आदमपुर थाने में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने लाइनमैन नेतराम को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जेई विद्युत मोमराज की तहरीर पर पुलिस ने एसएसओ हिमांशु और बिजलीघर पर रहने वाले कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।