फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   je arrested takung bribe

Amroha News: किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार

Wed, 03 May 2023 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
je arrested takung bribe
अमरोहा। एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते समय बिजली विभाग के जेई अखिलेश सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जेई ने यह रिश्वत किसान से ट्यूबवेल का कनेक्शन देने के बदले मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम बिजलीघर पहुंची। जहां अपने ही कार्यालय में घूस लेते समय टीम ने दबोच लिया। टीम ने उसके हाथों के फिंगरप्रिंट लिए। बाद में देहात थाने के सुपुर्द कर दिया। जहां एंटी करप्शन मुरादाबाद के इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी जेई मूलरूप से देवरिया का रहने वाला है। विभाग में उसकी नियुक्त 12 अप्रैल 2017 को हुई थी।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के छजलैट थानाक्षेत्र के पोटा गांव निवासी किसान प्रमोद कुमार ने एंटी करप्शन मुरादाबाद में बिजली विभाग के जेई अखिलेेश सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। आरोप था कि प्रमोद कुमार ने अपनी खेती के जमीन में नया सबमर्सिबल कराया है। जहां उन्हें विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता है। चूंकि खेत अमरोहा जनपद में पड़ता है इसलिए कोठी खिदमतपुर बिजली पर विद्युत कनेक्शन लेने के प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके लिए उन्होंने ऑनलाइन 100 रुपये की रशीद 22 मार्च 2023 को कटवा ली। जबकि 12 मार्च को 62484 रुपये विद्युत विभाग में जमा कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद किसान प्रमोद कुमार 29 अप्रैल को जेई अखिलेश सिंह से मिला और विभाग में जमा किए कनेक्शन स्टीमेट की रशीद दिखाई लेकिन जेई अखिलेश सिंह ने यह कहते नजर अंदाज कर दिया कि रशीद वाले रुपये तो सभी जमा करते हैं। अगर तुुम मुझे 20 हजार रुपये दोगे तो तुम्हारा काम करूंगा। पहले तुम दस हजार रुपये दे दो बाकी रुपये काम होने के बाद दे देना। पीड़ित किसान प्रमोद कुमार की शिकायत पर मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने कोठी खिदमतपुर बिजली में अपना जाल बिछा दिया। जैसे ही किसान ने जेई अखिलेश सिंह को उसके ही कार्यालय दस हजार रुपये की रिश्वत दी। तभी रिश्वत हाथ में आते ही एंटी करप्शन की टीम ने जेई को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जेई की गिरफ्तारी देखकर बिजली घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में एंटी करप्शन की टीम उसे गिरफ्तार कर देहात थाना ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएम बीके त्रिपाठी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी भी थाने पहुंचे। यहां दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण इकाई मुरादाबाद टीम की प्रभारी इंस्पेक्टर रश्मि चौधरी की तहरीर पर जेई अखिलेश सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि पूरे प्रकरण से संबंधित जांच रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टीम में ये लोग रहे शामिल
भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई टीम प्रभारी इंस्पेक्टर रश्मि चौधरी, इंस्पेक्टर नवल कुमार, मोहम्मद इश्तियाक, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
कई ग्रामीण बोले हमसे भी ली रिश्वत
अमरोहा देहात थाने में कागजी प्रक्रिया के दौरान भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई के इंस्पेक्टर नवल कुमार ने बताया कि जिस समय टीम ने छापेमारी कर जेई अखिलेश सिंह को गिरफ्तार किया थी। तभी ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई ग्रामीणों ने जेई पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जेई छोटे-छोटे काम करने पर भी रिश्वत की मांग करता था। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो अन्य ग्रामीणों के आरोपों को भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

जेई अखिलेश सिंह को रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है ये जानकारी मुझे मौखिक मिली है। लिखित जानकारी मिलते ही जेई को निलंबित कर दिया जाएगा। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। -संजीव कुमार राजवंशी, एसई बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed