{"_id":"6859b2d78948ae42460c31ca","slug":"jcb-roared-on-encroachment-in-the-town-construction-demolished-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142404-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कस्बे में अतिक्रमण पर गरजी \nजेसीबी, ध्वस्त कराया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कस्बे में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, ध्वस्त कराया निर्माण
Tue, 24 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। सोमवार को नौगांवा सादात के वार्ड 13 में अधिशासी अधिकारी सलिल भारद्वाज के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम ने जेसीबी से मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सोमवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिन स्थानाें पर नालों, नालियों पर अतिक्रमण किया गया था, उसे जेसीबी की मदद से हटाया गया। सड़क पर अवैध ठेले व दुकानों के आगे सामान को हटाया गया। चेतावनी दी कि दोबारा से अतिक्रमण किया तो अतिक्रमण हटाने में आने वाले व्यय को स्वयं भवन स्वामी से वसूला जाएगा। इस दौरान कार्यालय लिपिक अनिल कुमार, टैक्स प्रभारी सिराजुल हसन, सफाई नायक बुन्दू व राकेश व सभासद पति जाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।