{"_id":"57dda6cc4f1c1b0c32d48e1a","slug":"jat-reservation-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गर्माएगा जाट आरक्षण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गर्माएगा जाट आरक्षण का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर सोनीपत में महापंचायत
- फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव के चलते जाट आरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जाट आरक्षण की मांग को लेकर पूरी जाट बिरादरी एक मंच पर आ सकती है। इसको लेकर अंदर खाने रणनीति बनाई जा रही है। इस बार जाट आंदोलन की लड़ाई आर पार की होगी। यशपाल सिंह मलिक जाट आंदोलन को लेकर बनाई गई रणनीति का खुलासा करने रविवार को अमरोहा आ रहे हैं।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल सिंह मलिक की अगुवाई में वर्ष 2011 में काफूरपुर में जाट आंदोलन की आग भड़की थी। करीब 25 दिन जाटों का आंदोलन चला था। धरने पर बैठे जाटों ने रेल ट्रैक जाम कर दिया था। कई दिन तक रेलों का संचालन बाधित रहा। एक बार फिर जाट आंदोलन को लेकर व्यापक रूप से रणनीति बनाई जा रही है।
रविवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल सिंह मलिक अमरोहा आ रहे हैं। कुंदन मॉडल इंटर कालेज में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दो बजे प्रेस वार्ता में जाट आंदोलन को लेकर बनाई गई रणनीति का खुलासा करेंगे। यशपाल सिंह के अमरोहा आने के सूचना मात्र से ही खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने पदाधिकारियों की गतिविधि पर नजर रखना शुरू कर दिया है।