फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jashoda Ben will arrive today to bless the head constable's daughter on her birthday

Amroha News: हेेड कांस्टेबल की बेटी को जन्मदिन पर आशीर्वाद देने आज पहुंचेंगी जसोदा बेन

Sun, 23 Mar 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jashoda Ben will arrive today to bless the head constable's daughter on her birthday
मंडी धनौरा। दिल्ली के हेड कांस्टेबल की बेटी को पहले जन्मदिन पर आशीर्वाद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन मोदी 23 मार्च को गांव मोहम्मदपुर लोहड्डा पहुचेंगी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि उनके आने का कार्यक्रम जारी हो गया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पीएम की पत्नी के निमंत्रण स्वीकार करने की जानकारी होने पर अंकित यादव के परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर लोहड्डा निवासी अंकित यादव दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वह 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी बेटी यति का रविवार को पहला जन्मदिन है। अंकित ने अपनी बेटी को उसके जन्मदिन पर आशीर्वाद देने के लिए जसोदा बेन मोदी से अनुरोध किया था। अंकित यादव बताते हैं कि उनकी जसोदा बेन से पहली मुलाकात उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई थी। उन्होंने अपना फोन नंबर भी दिया था। उसके बाद अंकित की मुलाकात तीन साल पहले उनसे मथुरा में एक शादी समारोह में हुई। अंकित ने बताया कि उसने अपनी बेटी के जन्मदिन पर बिटिया को आशीर्वाद देने के लिए गांव आने का अनुरोध किया था। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया। पीएम की पत्नी के आने की जानकारी मिलने पर अंकित का परिवार व गांव वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को गांव जाकर अंकित यादव के परिजनों से मुलाकात की और मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed