{"_id":"6ac404da6d95bf1793046469","slug":"jacket-trader-found-injured-dies-on-fourth-day-murder-alleged-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174800-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घायल मिले जैकेट कारोबारी की चौथे दिन मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घायल मिले जैकेट कारोबारी की चौथे दिन मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
नौगावां सादात। सड़क किनारे घायल मिले जैकेट कारोबारी शमीम अहमद (30) की उपचार के दौरान चौथे दिन मौत हो गई।
उसका स्कूटर घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर एक मकान के पास मिला। सिर पर चोट के पांच निशान मिलने से स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक गांव धनौरी मीर निवासी शमीम बृहस्पतिवार को काम से अमरोहा गए थे। शाम करीब पांच बजे उन्होंने मां अमीना को वीडियो कॉल कर वासुदेव तीर्थ पर होने और 15 मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी। करीब सात बजे खेड़ी के मोड़ से जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर राहगीरों ने उसे घायल पड़ा देखा। परिजन उसे अमरोहा, फिर मुरादाबाद और बाद में मेरठ के मनोकामना अस्पताल ले गए।
शमीम का स्कूटर मौके से गायब था। रविवार को वह घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर एक मकान के पास मिला। रविवार रात उपचार के दौरान शमीम की मौत हो गई। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।