फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   iwill marry with lover

टॉवर पर चढ़कर चीखी- मर जाऊंगी, शादी प्रेमी से करूंगी

Tue, 05 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Tue, 05 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
iwill marry with lover
हसनपुर के उझारी में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती को नीचे उतारते लोग।

विज्ञापन
 दूसरे समुदाय के प्रेमी संग शादी रचाने के लिए युवती ने शोले फिल्म के वीरू का रूप ले लिया। वह परिजनों को सोता छोड़ मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ गई। सुबह चारपाई से गायब मिलने पर तलाश कर रहे परिजनों ने नीचे दुपट्टा पड़ा देखा तो टॉवर पर चढ़ने की जानकारी हुई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। 

कस्बे के गढ़ी मोहल्ला निवासी युवती रविवार की रात परिजनों की मौजूदगी में घर में सोई थी। किसी समय चुपचाप उठी। पड़ोस के मोबाइल कंपनी के टॉवर पर जाकर चढ़ गई। सुबह परिजन जागे तो युवती को चारपाई पर न पाकर हैरत में रह गए। तलाशी शुरू कर दी। तलाश करते हुए टॉवर के पास पहुंचे तो यहां उसका दुपट्टा पड़ा देख चौंक गए। ऊपर नजर गई तो युवती टॉवर के ऊपर बैठी देख होश उड़ गए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर आए मोहल्ले के दो युवक उतारने के लिए टॉवर पर चढ़े, काफी प्रयास किया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरी। युवती के टॉवर पर चढ़ने की खबर पूरे कस्बे में फैल गई। हुजूम लग गया। लोग छतों पर भी चढ़ गए। सूचना पाकर कस्बा पुलिस चौकी के दो दरोगा मौके पर पहुंचे। नीचे उतरने के लिए काफी देर तक युवती को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। थक हार कर पुलिस ने रस्सी लेकर चार-पांच युवक टॉवर पर चढ़ाए। कहीं नीचे न कूद जाए, इसका भी लोगों ने इंतजाम कर लिया। टॉवर पर चढ़े युवक कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों में बांध कर युवती को नीचे लेकर आए। यह सिलसिला ढाई घंटे तक चला। युवती को पुलिस उसके घर ले गई। उसका कहना था कि परिजन उसकी मर्जी बगैर शादी कर रहे हैं, जो उसे हरगिज मंजूर नहीं है। प्रेमी युवक संग शादी की जिद के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती को देख हर कोई शोले फिल्म के वीरू व बसंती वाले सीन को याद कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed