फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ITI admission process begins, applications will be accepted till June 5

Amroha News: आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, पांच जून तक होंगे आवेदन

Fri, 16 May 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 16 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
ITI admission process begins, applications will be accepted till June 5
अमरोहा। आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश पाने के इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। आवेदन पांच जून तक होंगे।
विज्ञापन

आठवीं और 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आईटीआई कर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। जिले में पांच राजकीय आईटीआई संस्थानों अमरोहा, हसनपुर, नौगांवा सादात, गजरौला व गंगेश्वरी में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिलाया जा रहा है। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न कोर्स व टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से अपग्रेड राजकीय संस्थानों में 21 से अधिक कोर्स में प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया के लिए मोबाइल नंबर का ओटीपी सत्यापन अनिवार्य है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग व यूपीआई से किया जा सकेगा। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) की ओर से सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर विद्यार्थी अपने फार्म का प्रिंट आउट ले सकेगा। ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को ठीक करने के लिए 48 घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए भी ट्रेड
आईटीआई में महिलाओं के लिए विशेष ट्रेड रखी गई हैं। जिससे महिला सिलाई, कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर आदि के कार्यों में पारंगत होकर अपना व्यवसाय भी कर सकती है। आईटीआई में महिलाओं के लिए कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन एंड टैक्नोलॉजी, कंप्यूटर एडेड एंब्रोयडरी एंड डिजाइनिंग, व स्विंग टैक्नोलॉजी ट्रेड शामिल हैं।
इन ट्रेडों में पा सकते हैं प्रवेश
फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, ड्राफ्टमैन सिविल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, पेंटर जनरल, वायरमैन, कंप्यूटर ऑपरेटिंग एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनो हिंदी, स्टेनो अंग्रेजी आदि ट्रेड शामिल हैं।


- राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। आवेदन की प्रक्रिया वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पूरी करनी होगी।

- राहुल कृष्ण शर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article