फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   It was the nephew himself who, along with his friends, orchestrated a burglary at his uncle's house.It was the nephew himself who, along with his friends, orchestrated a burglary at his uncle's house.

Amroha News: भतीजे ने ही दोस्तों संग मिलकर अपने ताऊ के घर कराई थी चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
It was the nephew himself who, along with his friends, orchestrated a burglary at his uncle's house.It was the nephew himself who, along with his friends, orchestrated a burglary at his uncle's house.
हसनपुर। मोहल्ला कायस्थान में दर्जी के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए भतीजे समेत उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 33 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 1.05 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

निसार अहमद एक सितंबर को पत्नी के उपचार के लिए दिल्ली गए थे और 19 सितंबर को लौटे। 21 सितंबर को उन्होंने घर में चोरी की तहरीर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि निसार के भतीजे अनस ने ताई की बीमारी और ताऊ के अस्पताल में होने का फायदा उठाकर दोस्तों आसिफ निवासी लालबाग ऊंचा, हसनपुर और नूर मोहम्मद निवासी पूठ रोड कालाशहीद, हसनपुर के साथ चोरी की। तीनों रोशनदान तोड़कर घर में घुसे और अलमारी से नकदी व जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 25 सितंबर की रात सूचना मिली कि तीनों चोरी के सामान का बंटवारा करने ईदगाह चौराहा कब्रिस्तान के पास जुटे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए 1.90 लाख रुपये में से 85 हजार खर्च कर चुके हैं। पुलिस ने उनके पास से सोने के हार, कड़े, अंगूठियां, चेन, पाजेब और 1.05 लाख रुपये बरामद किए। नूर मोहम्मद पर पहले से चोरी और धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। खुलासे में हसनपुर पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed