फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Investors Summit: Milk production will increase in Amroha

इन्वेस्टर्स समिट: 26 और उद्यमियों ने दी निवेश की सहमति

Tue, 14 Mar 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 Mar 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Investors Summit: Milk production will increase in Amroha
इ जिले में निवेशकों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थिति ये है कि 26 और उद्यमियों ने निवेश की सहमति दी है। अब उद्यमियों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है। इससे पहले 108 उद्यमियों ने 5070 करोड़ के निवेश की सहमति दी थी। उद्यमी बढ़ने के साथ निवेश करीब 5500 करोड़ के करीब पहुंच गया है। निवेशकों और उद्यमियों ने खाद्य, ऑटोमोबाइल, कारपेट, इलेक्ट्रानिक्स, डेयरी प्लांट, डेयरी प्रोडेक्ट, टेक्सटाइल, शीतल पेय, पेस्टिसाइड केमिकल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मैन्युफैक्चरिंग, आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण और गोट फार्म, पोल्ट्री फार्म, कंप्रेसिव बायोगैस सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। इसकी मुख्य वजह ये भी है कि शासन उद्यमियों को जिले में बेहतर माहौल, सुविधाएं और सुरक्षा देने का भरोसा देते हुए निवेश के लिए आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही गोपाल जी डेयरी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डेयरी प्रोडक्ट पर 37 करोड़ और चिलिंग प्लांट पर 45 करोड़, त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज की ओर से कंप्रेसिव बायोगैस पर 75 करोड़ का निवेश किया जाएगा। सरोज देवी द्वारा डेयरी फार्म पर चार करोड़ और पुष्पेंद्र इंडस्ट्री की ओर से पोल्ट्री फार्म पर 6 करोड़, किसान मोहम्मद हुसैन द्वारा बकरी फार्म पर एक करोड़ का निवेश किया जाएगा। विक्रम आर्य ब्रेकर्स फूड प्रोसेसिंग की ओर से बिस्किट मैन्युफैक्चरिंग पर 10 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की ओर से आयुर्वेदिक दवा के निर्माण पर 10 करोड़, बेस्ट क्रॉप साइंस कंपनी की ओर से पेस्टिसाइड केमिकल आदि के निर्माण पर 45 करोड़ का निवेश किया जाएगा। आनंदा डेयरी की ओर से मिल्क प्रोडेक्ट पर 50 करोड़ रुपए का निवेश होगा। बी सिक्योर इंडिया कंपनी की ओर से सीसीटीवी, डीवीआर मैन्युफेक्चरिंग पर 6 करोड़ निवेश करने की सहमति दी है। जनपद में उद्यमियों के निवेश करने की मुख्य वजह नेशनल हाईवे और पहले से औद्योगिक क्षेत्र में जिले की पहचान होना है।
विज्ञापन

दूध उत्पादन बढ़ने से रोजगार बढ़ने की भी संभावना जगी
जिले में निवेश करने के लिए उद्यमी खूब रूचि दिखा रहे हैं। यही कारण है कि इन्वेस्टर्स समिट में 134 उद्यमियों ने 5500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस तरह निवेश के प्रस्ताव बढ़ने से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही है। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अमरोहा आगे बढ़ेगा। क्योंकि कई बड़ी कंपनियों दूध उत्पादन व दूध से तैयार होने वाले उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए डेयरी स्थापित कराएंगी। दुग्ध उत्पादन के साथ पशुपालन के क्षेत्र में भी अमरोहा आगे बढ़ेगा। पोल्ट्री फार्म, गोट फार्म भी जिले में खोला जाएगा। फूड प्रोसेसिंग, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल, आयुर्वेदिक दवा निर्माण, इलेक्ट्रानिक उपकरण तैयार करने वाले यूनिट खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए निवेशों की संख्या बढ़ती जा रहा है। हमें शासन से 750 करोड़ का लक्ष्य मिला था लेकिन हम उससे कई गुना आगे करीब 5500 करोड़ के निवेश तक पहुंच रहे हैं। अब तक कुल 134 निवेशकों ने सहमति दी है। हाल ही में आए नए 26 उद्यमी छोटा-छोटा निवेश करेंगे। अभी निवेशकों को संख्या और बढ़ सकती है। -विकास यादव, उपायुक्त, जिला उद्योग


जिले के उद्योग के लिए कारगर साबित रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेस वे निवेशकों की प्राथमिकता में भी शामिल है। यही वजह है कि दिल्ली एनसीआर के उद्यमी भी अमरोहा में अपना उद्योग स्थापित करने के लिए तैयार हैं। उद्यमियों की पहली पसंद गजरौला और चौधरपुर है। इसकी मुख्य वजह ये है कि दोनों स्थान दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर पड़ते हैं। हालांकि गजरौला और चौधरपुर से गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी करीब 60 किलोमीटर है लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे जिले के उद्योग के लिहाज से भी कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed