{"_id":"69fa337171d034ab800521a8","slug":"investigation-launched-into-viral-video-of-caesarean-section-in-unregistered-hospital-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-163029-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अपंजीकृत अस्तपाल में सिजेरियन के वायरल वीडियो की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अपंजीकृत अस्तपाल में सिजेरियन के वायरल वीडियो की जांच शुरू
Tue, 05 May 2026 11:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 05 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अपंजीकृत अस्पताल में महिला सिजेरियन ऑपरेशन का वीडियो वायरल मामले में सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने जांच बैठाई है। सामने आया है कि बिना पंजीकृत संचालित इस अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओटी सील की थी और संचालक को नोटिस जारी किया गया था। अब अस्पताल के संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
अपंजीकृत अस्पतालों के संचालन में बड़े पैमाने पर खेल किया जा रहा है। जिले में अलग-अलग जगहों पर इस तरह के प्रकरण ज्यादा सामने आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आशा भी कमीशन के चक्कर में गर्भवती महिलाओं को झोलाछाप के यहां ले जाती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपंजीकृत अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अगर कहीं पर कोई मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच की गई तो सामने आया कि यह वीडियो रहरा के एक अस्पताल का है। सीएमओ डाॅ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि रहरा के भावना हॉस्पिटल की ओटी को 16 अप्रैल को सील किया गया था, अब ऑपरेशन की वीडियो की जांच कराने के साथ ही संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।