{"_id":"68dedc93f32cfaa87005b3d1","slug":"investigation-begins-into-making-a-farmer-a-loanee-without-applying-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-148953-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 32 बुखार पीड़ित भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 32 बुखार पीड़ित भर्ती
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार कहर बरपा रहा है। जोया और अमरोहा में डेंगू के दो मरीज और मिले हैं। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस सीजन अबतक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या 20 हो गई है जबकि जिला अस्पताल वार्ड में बुखार के 32 मरीज भर्ती हैं।
सरकारी अस्पतालों को छोड़ों निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की भरमार है। दशहरा की छुट्टी के चलते जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मरीजों को दिखा। अधिकांश मरीज डायरिया, टाइफाइड और वायरल के रहे जिसमें टाइफाइड और वायरल लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों में इन्हीं रोगियों की भरमार है। अस्पतालों में जनरल से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक मरीज भर्ती हैं। मरीजों का इलाज भी चल रहा है लेकिन वायरल बेकाबू साबित होता जा रहा है।
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। किसी भी मरीज की गंभीर हालत नहीं है। बुखार आने के बाद लोगों के पैर और हाथों में दर्द, सूजन आ रही है। बुखार आने पर मरीज को ठीक होने में पंद्रह दिन तक लग रहे हैं और इसके बाद भी दर्द पूरी तरह नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू आशंकित चार मरीजों की जांच कराई गई जबकि मलेरिया आशंकित सात मरीजों की जांच कराई गई। सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन निजी अस्पतालों की जांच में जोया में 35 वर्षीय व्यक्ति और अमरोहा नगर में 14 वर्षीय किशोरी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि जनरल वार्ड में बुखार के 32 मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी की सेहत में सुधार है। इस समय अस्पताल में पहुंचने वाले बुखार के मरीजों में चिकनगुनिया के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।