{"_id":"5d2f860c8ebc3e6d1214ef76","slug":"intercity-express-will-not-run-for-three-days-tomorrow-jpnagar-news-mbd3153802173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से तीन दिन नहीं चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से तीन दिन नहीं चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शुक्रवार से तीन दिन तक मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर मेगा ब्लाक रहेगा। ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसलिए घर से सफर पर निलकने वाले यात्री ट्रेनों की जानकारी जरूर कर लें। इंटर सिटी एक्सप्रेस कल से (शुक्रवार) तीन दिन तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा उतरांचल संपर्क क्रांति और पदमावत एक्सप्रेस दो दिन नहीं चलेंगी। वहीं सवारी गाड़ी पुशपुल भी नहीं चलेगी।
रेलवे की ओर से ट्रैकों और संचालन से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके कारण बीच-बीच में ट्रेनों के निरस्तीकरण से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। सीआईटी कैलाश चंद ने बताया कि दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर मेगा ब्लाक के कारण चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। क्योंकि नई दिल्ली और आनंद बिहार के बीच तिलक ब्रिज पर छह नंबर की लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाना हैै। जिसके कारण 19 और 20 जुलाई को पदमावत एक्सप्रेस (14207-08) नहीं चलेगी। जबकि 20 और 21 जुलाई को उतरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035-36) और 19, 20 और 21 जुलाई को नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14315-16) अप-डाउन में निरस्त रहेगी। वहीं 20 जुलाई को दिल्ली मुरादाबाद पुशपुल पैसेंजर (54055-56) अप-डाउन में रद रहेगी। इस दौरान रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।