फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   int,curruption,chowk

करोड़ों के चौक निर्माण में ईंट सही मिली न मसाला

Tue, 23 May 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 23 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
int,curruption,chowk
जांच - फोटो : demopic
नगर पंचायत नौगावां सादात के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों की लागत से बनाए जा रहे दो चौकों को लेकर अफसर गंभीर हो गए हैं। एसडीएम के आदेश पर ईओ ने सोमवार को दोनों चौकों का निरीक्षण किया और मानकों में गड़बड़ी का खेल पकड़ा।
विज्ञापन


चौक निर्माण में लगाई जा रही ईंटें सही मिलीं न मसाला। मसले को संजीदगी से लेते हुए ईओ ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अगली कार्रवाई को चेताया है। मजदूरों को निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी है।    
विज्ञापन

  
कस्बा नौगावां सादात की खूबसूरती में चार चांद लगाने को सपा सरकार में मोहम्मदी चौक व अबू तालिब चौक के निर्माण को मंजूरी मिली थी, जिसकी धनराशि नगर पंचायत के खाते में भिजवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 करोड़ 4 लाख से मोहम्मदी चौक तथा 1 करोड़ 14 लाख से अबू तालिब चौक का निर्माण होना है। दिल्ली की एक कंपनी द्वारा दोनों चौक का निर्माण कराया जा रहा है। बारातघर के निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खेल उजागर होने के बाद अफसरों की निगाहें करोड़ों की लागत से बन रहे इन चौक पर गई हैं।      
 
एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने दोनों चौक के निर्माण कार्य की जांच की, जिसमें गड़बड़ी का खेल पकड़ा। कोई भी चौक उनको मानकों की कसौटी पर खरा नहीं मिला।


सुरक्षा के इंतजामों में भी मानकों की अनदेखी पाई। मसले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। यदि जवाब नहीं दिया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने की बात ईओ ने कही है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed