{"_id":"626c2cb0684c6f040454f912","slug":"inspection-done-for-building-registry-will-start-in-two-weeks-jpnagar-news-mbd4264133190","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन के लिए किया निरीक्षण, दो सप्ताह में चालू होगी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन के लिए किया निरीक्षण, दो सप्ताह में चालू होगी रजिस्ट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात। सहायक महानिरीक्षक निबंधन/सहायक आयुक्त स्टाम्प दीनानाथ वर्मा ने रजिस्ट्री आफिस के लिए हुसैनी चौक पर दिए जा रहे निशुल्क भवन का निरीक्षण किया। कहा कि दो सप्ताह में मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर रजिस्ट्री आफिस चालू कर दिया जाएगा।
वर्ष 2016 में नौगांवा सादात को तहसील का दर्जा दिया गया था। लेकिन आज तक भी तहसील के भूमि चिंहित नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर तहसील के लिए भूमि देखी गई है। बाद में बादशाहपुर के निकट जमीन को फाइनल कर दिया गया था। वर्तमान में तहसील भवन अस्थाई रूप से नगर पंचायत की भूमि में चल रही है। कई बार जनप्रतिनिधि तहसील भवन निर्माण की मांग कर चुके हैं। मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। दो दिन पूर्व विधायक समरपाल सिंह भी जिलाधिकारी से मिले और तहसील भवन निर्माण, रजिस्ट्री भवन निर्माण समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। इसी दौरान कस्बा में रहने वाले मोहम्मद हादी ने रजिस्ट्री ऑफिस के लिए निशुल्क भवन देने को कहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए डीएम बीके त्रिपाठी ने अधीनस्थों को निरीक्षण करने आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को दीनानाथ वर्मा अधीनस्थों के साथ कस्बे के हुसैन चौक पहुंचे और रजिस्ट्री भवन के लिए मोहम्मद हादी द्वारा दिए जा रहे भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि संबंधित भवन चालू हालत में नहीं है, इसलिए इसकी मरम्मत करा कर दो सप्ताह में रजिस्ट्री आफिस शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री के लिए अमरोहा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।