फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Innocents were beaten up again amid noise of drone and thief

Amroha News: राग-मल्हार के बीच साझा किया तीज का प्यार

Mon, 28 Jul 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 28 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Innocents were beaten up again amid noise of drone and thief
अमरोहा। जिलेभर में रविवार को हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें महिलाओं ने कई खेल खेले तो सावन के मल्हार व लोकगीत गाएं। फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही जिलेभर में जगह-जगह आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं सज्ज संवरकर शामिल हुईं। सुबह के समय महिलाओं ने पूजा अर्चना की। शहर में जगह-जगह तीज मेलों का आयोजन किया गया जहां महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया। साथ ही बच्चों ने खरीदारी का आनंद उठाया। तीज पर्व के मौके पर महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी पहनकर माता पार्वती व शिवजी की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ युवतियों ने हाथों पर मेहंदी लगाई। इस अवसर पर बाजारों में खूब खरीददारी भी की गई। ब्यूटी पार्लर में महिलाओं में सजने की होड़ मची रही। जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में महिलाओं ने झूले झूलने का आनंद लिया तो ग्रामीणों क्षेत्रों में भी झूला बांधकर मल्हार गाते हुए इस पर्व को मनाया गया। वहीं, तीज पर्व श्री वासुदेव तीर्थ पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने सावन के गीतों पर झूले झूले तो बच्चों ने चाट पकौड़ी व खिलौनों की खरीदारी की। जिलेभर में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

इनर व्हील क्लब ने किया कार्यक्रम का आयोजन
अमरोहा। तीज महोत्सव पर इनरव्हील क्लब ऑफ अमरोहा की ओर से एक बैंक्वेट हॉल में तीज समारोह के साथ-साथ नई कार्यकारिणी का अधिष्ठान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व अध्यक्ष मंजू गोयल ने वर्तमान अध्यक्षा शर्मिला गुप्ता को कॉलर पहनाया। अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी का परिचय करवाया। इस दौरान पीडीसी अचला टंडन को सम्मानित भी किया गया। तीज समारोह में नृत्य व गीतों की धूम रही। तीज क्वीन का ताज कुमकुम माथुर के सिर सजा। चटपटी हाऊजी, सरप्राइस, और मेहंदी टैटू प्रतियोगिता का आनंद सभी सदस्यों ने लिया। सभी सदस्यों को नो प्लास्टिक अभियान के अंतर्गत इनरव्हील ब्रांडिंग करते हुए टाट के बैग वितरित किए गए। रैंप वॉक मे स्वाति, सब्जी से बनी पायल प्रतियोगिता में नीता माहेश्वरी प्रथम रही। इस दौरान डॉ हर्षिता, अंजुला अग्रवाल, इंदु, डॉ सीमा गर्ग, सीमा सिंह, रीना शेफाली, सुप्रिया, सीमा जैन, दीपाली, अंजु अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
-----

डिडौली में भी हुआ तीज मेले का आयोजन
डिडौली। रविवार को डिडौली में पारंपरिक तीज मेले का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने मेले का आनंद लिया। मेला परिसर में लगे मीना बाजार में महिलाओं ने पारंपरिक शृंगार सामग्री, खिलौने, कपड़े और घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। तीज के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने बाबा जहारबीर के निशान पर माथा टेककर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों के लिए लगाए गए झूले, खिलौनों की दुकानें और गेम स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं मेले में आई भीड़ ने चाट, पकौड़ी, गोलगप्पों समेत अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
---

हसनपुर में तीज महोत्सव की रहीं धूम
हसनपुर। महिला अग्रवाल सभा रजिस्टर्ड की ओर से नगर के कमाल पैलेस में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गजरौला पालिकाध्यक्ष राजेंद्री देवी व हसनपुर पालिकाध्यक्ष की पत्नी कविता सैनी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिलाओं व बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। इस दौरान पूर्व विधायक हरपाल सिंह, डा.राजीव शुक्ला, अग्रवाल सभा की संरक्षिका संगीता अग्रवाल, अध्यक्ष कुमुद अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, जूही अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

उधर, महिला अग्रवाल सभा की ओर से नगर के मैथिली गार्डन में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। झूले, विभिन्न प्रतियोगिताएं, जादूगर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। यहां मुख्य अतिथि अंगूरी देवी, अध्यक्ष मधु सिंघल, महामंत्री चंचल अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, कविता गोयल, सीमा अग्रवाल, ऊषा शर्मा, शिखर अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, उज्ज्वल अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed