फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Innocent dies after being buried under buggy

बुग्गी के नीचे दबकर मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies after being buried under buggy
मिट्टी से भरी बुग्गी के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के वक्त मासूम पिता के साथ बुग्गी पर बैठकर खेत से घर जा रहा था।
विज्ञापन

मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल का है। गांव निवासी सुमेरा किसान है। सुमेरा बुधवार को अपने खेत से बुग्गी में मिट्टी भरकर गांव ला रहा था। बुग्गी में चार वर्षीय बेटा करन भी बैठा हुआ था। घर के पास पहुंचने पर करन बुग्गी से नीचे गिर गया और बुग्गी का पहिया सिर के ऊपर से उतर गया। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार बहन व दो भाइयों में चौथे नंबर का था। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि बुग्गी के नीचे दबकर मासूम की मौत होने की घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed