फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   independens day

स्वतंत्रत दिवस आज, फिजा में गूंजेगा जन गण मन...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
independens day
1, 2. हीरा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों द्वारा बनाया गया राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : DHANAURA
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस आज जिलेभर में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों सहित हजारों विद्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस दौरान देश भक्ति नारे लगाए जाएंगे। पुलिस की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी पर हर तरफ देश भक्ति की धुन गूंजेगा। फिजा में जन गण मन गाया जाएगा। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अस्पताल में फल वितरण सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने अधीनस्थों को जिम्मेदारी सौंप दी हैं। जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा सुबह आठ बजे फहराया जाएगा। विद्यालयों के बच्चे सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकालकर आजादी का संदेश देंगे। इसकी जिम्मेदारी डीआईओएस और बीएसए को सौंपी गई है। सीएमओ की निगरानी में जिला अस्पताल और सीएचसी मेें मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक पर लोग अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकेंगे। वहीं विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता का इतिहास, देश के लिए शहीद हुए देश भक्तों के जीवन पर प्रसंग दोहराए जाएंगे। वाद विवाद, नाटक और सांस्कृतिक सहित कई प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान की विशेष जानकारी देने सहित साक्षरता दर बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इस मौके पर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण किया जाएगा। इसके साथ ही जश्न ए आजादी पर हर तरफ देशी भक्ति पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - उमेश मिश्रा, डीएम अमरेेहा
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बाजार से लेकर शहर के सभी होटलों पर भी पुलिस की नजर है। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को नजरबंद किया जा रहा है। कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। - डॉ विपिन ताडा, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed