फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   independence day

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में हाई अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
independence day
अमरोहा में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर तिरंगा व अन्य समानों से सजी दुकान। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने पर बौखलाए कुछ आतंकी संगठनों की ओर से धमकी दिए जाने के खुफिया इनपुट के बाद शासन के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस पर हाईअलर्ट जारी किया गया है। पुलिस रात में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर चेकिंग अभियान चलाया। जिले के बाहरियों और संदिग्धों पर खुफिया तंत्र निगाहें टिकी हैं। उन्हें नजरबंद कर लिया है। हरके की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन ताडा ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। होटलों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थल भी चेक किए। देहात थाना पुलिस रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, यहां बसों की चेकिंग के साथ ही मुसाफिरों के बैग आदि देखे। इसके अलावा शहर के प्रमुख होटलों पर भी पुलिस ने छापामारी की। वहीं हाईस्पीड बाइक चला रहे वाहन चालकों को भी रोककर उनके कागजात देखे गए। कई वाहन चालकों का चालान भी हुआ। देर रात तक अभियान चलता रहा। एसपी के मुताबिक शहर से लेकर अतिसंवेदनशील गांवों में खुफिया तंत्र के अलावा स्थानीय पुलिस को सादे कपड़ों में लगाया गया है। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सभी थानाध्यक्षों को किसी भी तरह की मामले में लापरवाही नहीं बरते के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी को गंभीरता से नहीं लेने वालों बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed