फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Indecent behavior with the revenue team that went to measure the land

Amroha News: जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ अभद्रता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Indecent behavior with the revenue team that went to measure the land
डिडौली(अमरोहा)। अवैध कब्जे की शिकायत पर जमीन की पैमाइश करने पहुंचे राजस्व विभाग की टीम को एक ही परिवार के लोगों ने घेरकर अभद्रता की। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। मौके पर पुलिस ने बिगड़ते हालात को संभाला। मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कुंआखेड़ा गांव का है। सलामतपुर क्षेत्र के लेखपाल निखिल कुमार गोड़ की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक कुंआखेड़ा के गाटा संख्या 87 में कुछ जमीन चकरोड़ के नाम से दर्ज है। इस करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी। इस मामले में लेखपाल ने मामले की शिकायत तहसीलदार से की। उनके निर्देश पर नौ दिसंबर को क्षेत्रीय कानूनगो हरेंद्र सिंह के निर्देशन में राजस्व टीम गठित कराकर लेखपाल निखिल कुमार गोड़ पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश करने पहुंचे। राजस्व अभिलेखों के अनुसार पैमाइश की गई। वहीं जयपाल सिंह और किशनपाल सिंह से अवैध कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। राजस्व टीम से अभद्र व्यवहार किया। माहौल खराब कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई गई। जिसकी वजह से चकरोड़ पर अवैध कब्जा नहीं हट सका। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में लेखपाल की शिकायत पर जयपाल सिंह और किशनपाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed