फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   IND vs AUS Final: Mohammed Shami's mother's health deteriorated, family took her to the doctor

IND vs AUS Final: मोहम्मद शमी की मां की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर के पास ले गए परिजन... आराम मिलने पर घर पहुंचीं

Sun, 19 Nov 2023 08:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 08:44 PM IST
सार

शमी की बहन शबीना खातून ने बताया कि उनकी मां अंजुम आरा को दो दिनों से हल्का बुखार था। मीडिया से बात करने के दौरान उन्हें अधिक तकलीफ महसूस हुई थी। 

विज्ञापन
IND vs AUS Final: Mohammed Shami's mother's health deteriorated, family took her to the doctor
मोहम्मद शमी की मां अंजुम आरा - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्वकप के फाइनल मुकाबले के पहले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की माता अंजुम आरा तबीयत खराब हुई। इसके बाद परिजन उन्हें जोया स्थित चिकित्सक के पास ले गए। वहां कुछ जांच के बाद उनका उपचार किया गया। आराम होने के बाद वह घर लौट आईं।

विज्ञापन


शमी की बहन शबीना खातून ने बताया कि उनकी मां अंजुम आरा को दो दिनों से हल्का बुखार था। सुबह बुखार तेज हो गया था। मीडिया से बात करने के दौरान उन्हें अधिक तकलीफ महसूस हुई। इसके बाद उन्हें जोया के एक अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन


शबीना ने बताया कि दोपहर बाद वह दवाई लेकर वापस लौट आईं। उनकी तबीयत बेहतर है। 

शमी ने चटकाया ऑस्ट्रेलिया का विकेट, ग्रामीण उत्साह में उछल पड़े 

विश्वकप का फाइनल मैच शुरू होते ही मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर का माहौल बदल गया। सुबह से ही गांव में पूरे इलाके से लोग जुटने शुरू हो गए थे। इसके साथ ही शमी के घर के बाहर मीडिया का भारी जमावड़ा लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मैच में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम खेलने उतरी तो लोग शमी की गेंदबाजी देखने के लिए उत्साहित हो गए। जब शमी ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज का आउट किया तो लोग खुशी से उछल पड़े। उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शमी..शमी के नारे लगाने शुरू कर दिया। 

विश्वकप के फाइनल मैच के दौरान शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में सभी ढोल नगाड़ों के साथ थिकरते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि विश्वकप में भारत ही जीतेगा और शमी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।  सहसपुर अलीनगर में उत्सव जैसा माहौल है।


शमी के बड़े भाई हबीब और भतीजे अहमदाबाद में विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे हैं। घर पर अकेली मां अंजुम आरा लगातार टीम इंडिया के जीतने और मोहम्मद शमी के अच्छे प्रदर्शन के लिए दुआ कर रही हैं। उनका कहना है कि इंशाअल्लाह भारत वर्ल्ड कप जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed