फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   incrochment of ruling party leaders brother

‘इंस्पेक्टर की मदद से सत्ताधारी दल के नेता का भाई करा रहा कब्जा’

Tue, 06 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 06 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
incrochment of ruling party leaders brother
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
 सत्ता के दबाव में पुलिस किस तरह काम करती है। इसकी बानगी नौगावां सादात कस्बे में देखी जा सकती है। जहां इंस्पेक्टर के रहमोकरम पर सत्ताधारी दल के नेता का भाई दुकानों पर कब्जा कर रहा है और डीएम के निर्देश की अनदेखी कर पुलिस खामोश बैठी है। दिन रात काम चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस संबंध में पूछने पर इंस्पेक्टर का कहना है कि उसे ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन


बीते दिन कस्बा नौगावां सादात के मोहल्ला हफ्ता बाजार निवासी मोहम्मद मुत्तकी पुत्र मो.अली ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि उसकी दुकानों पर एक सत्‍ताधारी दल के नेता के भाई सिराज अब्बास पुत्र सैय्यद हैदर अपने साथियों के साथ मिलकर कब्जा कर रहे हैं। मेरे भाई ने उनके खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन नौगावां पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। जिस पर डीएम ने एसएचओ को कहा था कि देखें, इनकी दुकानों पर कोई अवैध कब्जा न हो। 
विज्ञापन


ये निर्देश लेकर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और इंस्पेक्टर को भलीभांति बताया। जिस पर पुलिस मौके पर गई, लेकिन  फिर खामोशी के साथ वापस लौट आई। अब दुकानों पर लगातार कब्जा हो रहा है।  निर्माण कार्य कराया जा रहा है, मगर पुलिस डीएम के निर्देशों का बिल्कुल पालन नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सोमवार को एसपी को पत्र देकर पीड़ित  पक्ष ने इंस्पेक्टर पर सत्ताधारी नेता के दबाव का आरोप लगाया है और हमसाज होकर कब्जा कराने की बात कही है। इस पर पीड़ित पक्ष ने एसपी से शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक को भी इंस्पेक्टर ने कोई निर्माण नहीं  होने की बात कहकर बरगला दिया है। 


जानकारी नहीं कि किस दुकान को लेकर विवाद है
मुझे डीएम का कोई आदेश नहीं मिला है। स्टेट हाईवे के दोनों ओर दुकानों का निर्माण चल रहा है। मुझे जानकारी ही नहीं है कि किस दुकान को लेकर विवाद है। संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर नौगावां सादात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed