{"_id":"65da48466f9bcee6b7095746","slug":"increased-fare-reduced-during-corona-period-railway-passenger-committee-expressed-happiness-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-114428-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोरोना काल में बढ़ा हुआ किराया किया कम, रेल यात्री समिति ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोरोना काल में बढ़ा हुआ किराया किया कम, रेल यात्री समिति ने जताई खुशी
Sun, 25 Feb 2024 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना काल में सभी पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा था, जिसकी वजह से कम से कम किराया 10 रुपये की जगह 30 रुपए कर दिया था। अब यह पुनः किराया कम से कम 10 रुपये कर दिया गया है। इसी को लेकर अमरोहा दैनिक रेल यात्री समिति ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
रेल यात्रा समिति समय-समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्री एवं डीआरएम मुरादाबाद को पत्र लिखकर मांग करती रहती है। अभिषेक शर्मा अमरोहा दैनिक रेल यात्री समिति के अध्यक्ष होने के साथ-साथ मंडल रेलवे सलाहकार समिति रेलवे बोर्ड के सदस्य भी हैं। उन्होंने रेलवे बोर्ड की बैठक में बार-बार किराया कम करने की मांग रखी थी। उनकी मांग पर रेलवे ने बढ़ा हुआ किराया कम कर दिया है। इसी को लेकर शनिवार को समिति के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सचिव समर अब्बास ने कहा कि जैसे हम शांति पूर्ण तरीके से रेलवे विभाग से यात्रियों की सुविधाओं के लिए मांग उठाते रहते हैं, उसी प्रकार फैजाबाद और रानीखेत एक्सप्रेस का ठहराव भी अमरोहा रेलवे स्टेशन पर कराकर रहेंगे। इस दौरान मुजाहिद अली, अभिनव सक्सैना, भुवनेश गोयल, इकबाल खां, साजिद मंसूरी, यश माहेश्वरी, सुरेश विरमानी, मनु कमल, नाजिम, लखन रघुवंशी आदि मौजूद रहे।