{"_id":"5a396ccb4f1c1b193e8b9bdf","slug":"income-tax-dept-will-moniter-of-buying-bitcoin","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सैकड़ों बिटक्वॉइन खरीदार आयकर की रडार पर, धड़कनंे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सैकड़ों बिटक्वॉइन खरीदार आयकर की रडार पर, धड़कनंे तेज
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वर्चुअल करेंसी बिटक्वॉइन खरीदकर रातोंरात मालामाल होने वाले लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। भारत सरकार ने इसे गैरकानूनी बताया है। जिसके बाद आयकर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिटक्वॉइन खरीदने के मामले में जिले के सैकड़ों लोग भी आयकर की रडार पर आ सकते हैं। विभाग ने ऐसे लोगों की जांच पड़ताल शुरू कर नोटिस जारी करने की कवायद शुरू कर दी है। जिसके बाद खरीददारों में हड़कंप मच गया है।
भारत में नोटबंदी के साथ ही अचानक देश में गैरकानूूूनी बिटक्वॉइन और डिजिडल करेंसी का चलन इस कदर बढ़ा कि एकाएक खरीददार बढ़ते चले गए। इससे अमरोहा भी अछूता नहीं रहा है। दिल्ली-एनसीआर के बाद जिले के तमाम लोग बिटक्वॉइन को खरीदा। बाहरी लोगों ने क्षेत्र के लोगों को जोड़ने के लिए कई बार बैठक की थी। जिसके बाद बिटक्वॉइन लेनदेन कर मालामाल होने का लालच क्षेत्र के लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा। नाम का खुलासा न होने की शर्त पर एक निवेशक ने बताया कि जिले में करीब डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने बिटक्वॉइन की ऑनलाइन खरीददारी कर लाखों रुपये निवेश किए हैं। हालांकि कुछ लोगों ने विक्रेताओं से अकाउंट चेक देने के बाद बिटक्वॉइन खरीदी हैं। मसला अवैध होने की जानकारी मिलने के बाद निवेशक परेशान तो हैं ही कार्रवाई की डर से बोलने को भी तैयार नही है।