{"_id":"65eb7b4c5b543fcb4403dbdc","slug":"in-the-procession-of-shiva-barat-tableaux-fascinated-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-115123-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिव बरात की शोभायात्रा में झांकियों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिव बरात की शोभायात्रा में झांकियों ने मन मोहा
विज्ञापन
गजरौला। महाशिवरात्रि पर श्री झारखंडी महादेव सेवक संघ द्वारा निकाली गई भगवान शिव की बरात की शोभायात्रा में झांकियों ने मन मोह लिया। नंदी पर बैठे भगवान भोलेनाथ की झांकी और भूत-प्रेत व देवी-देवताओं की झांकियां लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही थीं। बरात में लोग मस्ती में झूमते हुए चल रहे थे।
शुक्रवार की दोपहर अवंतिका पार्क से बरात की शोभायात्रा निकाली गई। जो बस्ती के विभिन्न मार्गों से होते हुए इंदिरा चौक पहुंची। यहां से शोभायात्रा की वापसी हुई। बरात में भगवान भोलेनाथ की नंदी पर सवार झांकी लोगों का मन मोह रही थी। उनकी बरात में भूत-प्रेत व देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बरात की शोभायात्रा के आगे संघ के पदाधिकारी व अन्य लोग एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाते हुए भगवान भोलेनाथ की मस्ती में झूमते चल रहे थे। अवंतिका पार्क में बरात का विश्राम हुआ।
इस मौके पर अमन अग्रवाल, वैभव गोयल, शुभम सिंघल, समर्थ अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, टिंकू, निशांत वर्मा, अमरनाथ गोयल, नोनू बंसल, शुभम सिंघल, केशव कौशिक, राहुल अग्रवाल, विभोर,वंशिक चौहान आलोक चौहान, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।