फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In protest against the occupation of the plot, threats were given in front of the police in the police station itself.

Amroha News: प्लॉट पर कब्जे के विरोध पर थाने में पुलिस के सामने ही दी धमकी

Mon, 08 Dec 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 08 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
In protest against the occupation of the plot, threats were given in front of the police in the police station itself.
गजरौला। मेडिकल स्टोर संचालक के प्लॉट पर सहकारी समिति के कर्मचारी ने कब्जा कर लिया। दोनों पक्ष के लोग थाने में मामले में समझौता करने के लिए बैठे। आरोप है कि पीड़ित को पुलिस के सामने ही धमकी दी गई। पीड़ित ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिवपुरी मोहल्ला निवासी हरिओम कश्यप मेडिकल स्टोर संचालक हैं। उनके मुताबिक उनकी माता मालती देवी के नाम तिगरी में प्लॉट है। मालती देवी का पिछले महीने में निधन हो गया। हरिओम ने बताया कि उनके प्लॉट पर तिगरी निवासी शख्स ने कब्जा कर लिया जो सहकारी समिति का कर्मचारी है। आरोप है कि उक्त कर्मचारी को चुचैला कलां सहकारी समिति से हटाकर रजबपुर क्षेत्र की पपसरा समिति भेजा गया था यहां उसने लाखों रुपये का गबन किया। इस कारण उसे निलंबित किया गया।
विज्ञापन

प्लॉट पर कब्जा होने की जानकारी पर वह तिगरी पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की। रविवार को कुछ लोग उसे समझाने और मामला रफा दफा करने के मकसद से थाने में बैठे। पुलिस के सामने बात चल रही थी। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने उन्हेें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने प्लॉट को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed