फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In dispute over children, two parties fought, molested a woman, case registered against ten people

Amroha News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला से छेड़खानी, दस लोगों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 13 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
In dispute over children, two parties fought, molested a woman, case registered against ten people
अमरोहा। बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जमकर लाठी डंडे चले। घर में घुसकर मारपीट की गई। बचाव में आई महिला के साथ छेड़खानी की गई। मामले में एक ही पक्ष के दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव में हुई। 6 दिसंबर की शाम यहां रहने वाले किसान का बेटा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले बच्चों ने उसके साथ मारपीट कर दी। किसान ने मारपीट करने वाले बच्चों के घर शिकायत की तो वह भड़क गए। 7 दिसंबर की सुबह 9 बजे घर में घुस आए और मारपीट की। किसान और उसके परिवार के सदस्यों को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। घटना में चार लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने किसान की पत्नी के साथ छेड़खानी की। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाना पुलिस की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई लिहाजा, उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में आरिफ, उमर, ताहिर, कमरुद्दीन, सुहेल, नजरू, अमन, शाहरुख, फिरोज और नजाकत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed