{"_id":"603bfc4b8ebc3ee95d575903","slug":"in-a-private-two-government-hospitals-the-elderly-will-be-vaccinated-from-today-jpnagar-news-mbd3813198132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक निजी, दो सरकारी अस्पतालों में आज से लगेगा बुजुर्गों को टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक निजी, दो सरकारी अस्पतालों में आज से लगेगा बुजुर्गों को टीका
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान के चलते सोमवार (आज) से बुजुर्गों का टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार को केवल तीन अस्पतालों में टीका लगाया जाएगा। इसमें जिला अस्पताल व एमसीएच विंग नगर में कोरोना से बचाव का मुफ्त टीका लगाया जाएगा जबकि सहूलियत के आधार पर निजी अस्पताल के तौर पर जोया रोड स्थित निजी अस्पताल पैनेसिया हॉस्पिटल को चिह्नित किया गया है। यहां पर 250 रुपये में टीका लगेगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि तीनों अस्पतालों में 60 साल से अधिक और 45 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले दिन तीनों अस्पतालों में 100-100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीका लेने के लिए फोन पर को-विन एप के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। एक फोन नंबर से चार लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जो लोग फोन से पंजीकरण नहीं करा सकते, वह सीधा टीकाकरण केंद्र पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। साथ ही एक जनवरी 2022 तक 60 साल की उम्र पूरी करने वाले लोग भी टीका लगवा सकते हैं। लोगों को उनके साथ एक पहचान पत्र जैसे, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और साथ में एक फोटो लेकर केंद्र पर आना है। वहीं 45 से 59 साल के बीच बीमार लोगों को टीकाकरण केंद्र पर अपनी बीमारी का प्रमाण पत्र लेकर पहुंचना अनिवार्य है। इस दौरान उन सभी नियमों का पालन किया जाएगा, जो अभी तक के टीकाकरण अभियान में हुआ है। इसके बाद शासनादेश गाइडलाइन के मुताबिक निजी अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
. टीका लगवाने के बाद हल्का बुखार आ सकता है, घबराएं नहीं
. कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं और इसका शरीर पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है।
. कोविड वैक्सीन का इंजेक्शन बांह के ऊपरी हिस्से में इंट्रा मस्कुलर पर लगेगा।
. एक व्यक्ति को केवल 0.5 एमएल डोज ही लगाया जाता है।
. अगर पहले से कोई एलर्जी या बुखार है तो इसकी जानकारी टीका लगाने वाले कर्मचारियों को जरूर दें।
. मात्रा काफी कम होने से और सुई पतली होने के कारण कोई भी दर्द या सूजन नही होगी।
. पहली डोज लगने के बाद 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।
. पानी अधिक पीएं
. टीका बुजुर्गों के शरीर में इम्नियुटी बढ़ाएगा