{"_id":"6afcbb8b8d76a197f20177ae","slug":"illicit-liquor-operations-uncovered-at-an-english-liquor-shop-one-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-178043-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अंग्रेजी शराब की दुकान पर चल रहा था मिलावट का खेल, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अंग्रेजी शराब की दुकान पर चल रहा था मिलावट का खेल, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
हसनपुर। आबकारी विभाग की टीम ने रहरा अड्डा स्थित वार्ड-4 की कंपोजिट शराब दुकान पर मिलावट और क्यूआर कोड से छेड़छाड़ का खुलासा किया है। मौके से एक विक्रेता को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। अनुज्ञापी समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हसनपुर आबकारी निरीक्षक रामकुमार यादव ने आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन मुरादाबाद अमित कुमार और नीरज सिंह के साथ दुकान पर छापा मारा। इस दौरान अनाधिकृत विक्रेता दिनकर त्यागी भागने लगा। जांच में इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की के एक अद्धे से क्यूआर कोड गायब मिला। दुकान के पीछे बने कमरे से बिना ढक्कन और क्यूआर कोड वाले चार संदिग्ध अद्धे, ढक्कन, सील और संदिग्ध शराब से भरा प्लास्टिक वाटर कैंपर बरामद हुआ।
पूछताछ में गिरफ्तार विक्रेता प्रदीप कुमार ने बताया कि कैंपर में भरी सस्ती शराब खाली बोतलों में भरकर नए ढक्कन और सील लगाकर बेची जाती थी। टीम ने हिसखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अनुज्ञापी जितेंद्र और विक्रेता दिनकर त्यागी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में हसनपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
ऐसे खुला मिलावट और फर्जीवाड़े का राज
निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम को अंग्रेजी शराब के रैपर और बोतलों पर गंभीर हेराफेरी मिली। इम्पीरियल ब्लू और रॉयल स्टैग ब्रांड के कई अतिरिक्त ढक्कन, सील, और खाली शीशियां पेटियों के बीच छिपाई गई थीं। डिजिटल अल्कोहल मीटर से जांच करने पर कैंपर और बोतलों में मिली शराब की पुष्टि हुई, जिससे साफ हुआ कि ग्राहक को असली के नाम पर मिलावटी शराब परोसी जा रही थी।