{"_id":"654be9463d448a99370ed2f4","slug":"illegally-operated-hospital-in-hasanpur-and-pathology-lab-in-dhabarasi-sealed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-8414-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में अवैध रूप से संचालित अस्पताल व ढबारसी में पैथोलॉजी लैब सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में अवैध रूप से संचालित अस्पताल व ढबारसी में पैथोलॉजी लैब सील
Thu, 09 Nov 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर/ढबारसी। नोडल अधिकारी ने हसनपुर में अवैध रूप से संचालित अस्पताल और ढबारसी में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया है। वहीं एक क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी किया है। जिससे अवैध रूप से अस्पताल चलाने वाले लोगों में खलबली मची हुई है।
नोडल अधिकारी शरद कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने कई दिन पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि हसनपुर और ढबारसी में कई पैथोलॉजी लैब एवं अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। जो लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बुधवार को शिकायत का संज्ञान लेकर नोडल अधिकारी ने हसनपुर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ध्रवेंद्र सिंह के साथ जिकरा हेल्थ क्लीनिक पर पहुंचे और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज नहीं होने पर सील लगा दी। इसके अलावा ढबारसी में स्थित साईं पैथोलॉजी लैब पर पहुंचे। यहां अवैध रूप संचालित पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया और एक निजी अस्पताल संचालक नोटिस जारी किया गया है। सात दिन के अंदर पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। कार्रवाई के दौरान कई मेडिकल संचालक व अस्पताल संचालक शटर गिराकर फरार हो गए।