फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal slaughter of animals caught in the house, couple arrested

Amroha News: घर में पशुओं का अवैध कटान पकड़ा, दंपती गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 03:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Illegal slaughter of animals caught in the house, couple arrested
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। घर में चल रहे अवैध कटान को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने दंपती और उनके एक बेटे को गिरफ्तार किया है। मौके पर 40 क्विंटल मांस और दो जिंदा मवेशी बरामद किए हैं। जबकि कटान के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भागे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला काजीजादा में हसीन कसाई का परिवार रहता है। बुधवार की दोपहर घर में ही मवेशियों का कटान किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी, क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने टीम के साथ घर पर छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस को देखकर मवेशियों का कटान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी करके मकान मालिक हसीन कसाई, उसकी पत्नी साजिदा और बेटे सन्नान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जबकि शोएब और नावेद भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके पर मवेशियों का चार क्विंटल मांस बरामद किया है। जबकि दो मवेशी जिंदा बरामद हुए, जिन्हें काटने की तैयारी चल रही थी। पुलिस को मौके पर पशुओं के कटान के उपकरण भी बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए हसीन, साजिदा और सन्नान का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed