{"_id":"67500f0cfc550f866c0d5740","slug":"illegal-plotting-demolished-with-jcb-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-130206-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जेसीबी से ध्वस्त की अवैध प्लॉटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जेसीबी से ध्वस्त की अवैध प्लॉटिंग
Wed, 04 Dec 2024 01:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:43 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
विनियमित क्षेत्र की ओर से बिना नक्शा पास हो रही प्लॉटिंग पर लगातार सख्ती की जा रही है। मंगलवार को भी टीम ने करीब 90 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। चेतावनी दी कि फिर से प्लॉटिंग करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विनियमित क्षेत्र के प्राधिकारी एसडीएम सदर की और से बिना नक्शा पास बसाई जा रही कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। लेकिन, इसके बाद भी अवैध जमीन कारोबारी बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियां काटने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार रूपक सक्सेना, जेई भानुप्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सिंह व लेखपाल प्रशांत यादव की टीम ने पुलिस बल के साथ अमरोहा क्षेत्र के अमरोहा खास अंदर चुंगी, किशनगढ़ व अमरोहा खास बाहर चुंगी तथा नौगांवा सादात रोड पर विक्टोरिया स्कूल के आस-पास बिना मानचित्र पास कराए बसाई जा रही कॉलोनियों की प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। एसडीएम ने कहा कि फिर से प्लॉटिंग करने पर कार्रवाई की जाएगी। लगातार अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक बड़ी संख्या में अवैध प्लॉटिंग करने वालों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है।