फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If this is the case then the farmers sitting on a dharna will play Holi in Delhi

यही हाल रहा तो दिल्ली में ही होली खेलेंगे धरने पर बैठे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
If this is the case then the farmers sitting on a dharna will play Holi in Delhi
गजरौला में किसानों के संग चौपला चौराहे से दिल्ली कूच करते भारतीय किसान यूनियन (असली) के राष्ट्रीय - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन (असली) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कृषि कानूनों को लेकर किसानों को शुरू से ही गुमराह करती आ रही है। उन्होंने कृषि कानून वापस नहीं तो घर वापस नहीं का नारा दोहराते हुए कहा कि यदि सरकार का यही रवैया रहा तो यह भी संभव है कि इस बार दिल्ली की सीमाओं पर डटे लाखों किसान दिल्ली में ही होली खेलें।
विज्ञापन

गुरुवार को दिल्ली जा रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का युवा इकाई के जिलाध्यक्ष चौधरी राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में चौपला पर स्वागत किया। यहां पत्रकारों से बातचीत में भाकियू (असली) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार एमएसपी के मुद्दे पर किसानों को भटका रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत में शुरू से ही खोट रहा। यही वजह रही कि कृषि बिल लाने से पूर्व किसानों को विश्वास में नहीं लिया और लॉकडाउन में इन्हें लागू करा दिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इनके अमल पर रोक लगाने और चार सदस्यीय समिति के गठन पर भी उन्होंने असहमति व्यक्त की। कहा कि किसान न्यायालय का सम्मान करते हैं लेकिन उन्हें समिति पर जरा भी विश्वास नहीं है। इस मौके पर युवा इकाई के मंडलाध्यक्ष वीरेश यादव, हेमंत सिद्धू, भूरे सिंह यादव, पवन यादव, संतोष यादव, प्रसन्न कुमार यादव भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed