फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If the crowd increases then there will be diversion

Amroha News: हाईवे पर नहीं चले कांवड़िये, भीड़ बढ़ी तो होगा डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
If the crowd increases then there will be diversion
अमरोहा। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा हाईवे पर डायवर्जन प्लान लागू नहीं किया गया है। प्रशासन का दावा है कि अभी कांवड़िये हाईवे पर नहीं पहुंचे हैं। इसलिए रूट डायवर्जन लागू नहीं किया है। हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के हाईवे पर पहुंचते ही प्लान को लागू कर दिया जाएगा। सभी बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजर जाएगा। एक या दो दिन में कांवड़ियों का आने का सिलसिला शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर कांवड़यात्रा को लेकर हाईवे पर यातायात को डायवर्ट करने का प्रशासन ने प्लान तैयार किया है। इसके तहत ट्रक, डीसीएम, कैंटर, प्राइवेट बस समेत तमाम माल से लदे भारी वाहनों को हाईवे पर आने से रोका जाएगा। वाहन वैकल्पिक मार्गाें से गुजारे जाएंगे। जबकि बाइक, कार, छोटा हाथी, रोडवेज, टैक्सी, फल, सब्जी, दूध, गैस व इमरजेंसी वाहन यथावत धीमी गति से दौड़ते रहेंगे। इतना ही नहीं कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही हाईवे बंद कर दिया जाएगा। कम भीड़ के चलते दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर कांवड़िये चलेंगे। जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर हल्के वाहन धीमी रफ्तार से चलते रहेंगे। एएसपी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए हाईवे पर डायवर्जन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्लान रहेगा लागू
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।



- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा।



- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जनपद शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को जनपद मुरादाबाद से बाया संभल, बबराला, नरौरा, डिवाई, बुलंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद से दिल्ली को भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।



- चांदपुर, बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी और हल्के वाहनों को जनपद बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।




- नूरपुर, शिवालाकलां, फीना से अमरोहा की तरफ आने वाले वाहनों को नौगांवा सादात, अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाएगा।

- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाइ, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।

- अमरोहा से दिल्ली जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।



- गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।



- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।

- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली- लखनऊ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए आगे भेजा जाएगा।



- मेरठ से मरादाबाद-बरेली-लखनऊ की ओर जाने वाले हल्के- भारी वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed