फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If increased in council schools, students decreased in 10th and 12th

परिषदीय स्कूलों में बढ़े तो 10वीं और 12वीं में घट गए विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
If increased in council schools, students decreased in 10th and 12th
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित हो गया। इसके चलते कई स्कूलों में ताला लटक गया। हालांकि जिले के परिषदीय और अनुदानित स्कूलों में बच्चों के नामांकन 14 हजार अधिक हुए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही ऑनलाइन क्लासेज से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की कवायद चलती रही। ऑपरेशन कायाकल्प से स्कूलों के माहौल में सुधार आया है। इस बीच परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन का ग्राफ बढ़ गया, जबकि यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं में छात्र छात्राओं की संख्या में 3,906 छात्र छात्राओं की संख्या कम हो गई। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से 22 शिक्षक और कर्मचारियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लासेज शुरू हुआ। इसमें अध्यापक शहर और गांव में बच्चों को पढ़ाना शुरू किए।
प्राथमिक स्कूलों में 693 सहायक अध्यापकों की तैनाती
प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में सहायक अध्यापकों की तैनाती हुई। यह शिक्षक अब स्कूलों में तैनात कर दिए गए हैं।
राजकीय और अनुदानित विद्यालयों में 40 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजकीय और अनुदानित इंटर कॉलेजों में कुल 40 शिक्षकों की तैनाती हुई इससे पठन पाठन के स्तर में सुधार आया है।
राजकीय पॉलिटेक्निक सुतावली के बिल्डिंग में पठन पाठन शुरू
बिल्डिंग नहीं होने से दूसरे भवन में पठन पाठन हो रहा था अब अपनी बिल्डिंग में शिफ्टिंग हो गई है। इससे पहले बछरायूं पॉलिटेक्निक के उधार के कमरों में कक्षाएं संचालित हो रही थी। अप्रेन्टिस और रोजगार मेला से 650 बच्चों को रोजगार से जोड़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई की ओर से अप्रेन्टिस और रोजगार मेला आयोजित किया गया प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि 650 लोगों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed