फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If crime is not stopped then be ready to leave the chair: SP

रोकें अपराध नहीं तो कुर्सी छोड़ने को रहें तैयार: एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
If crime is not stopped then be ready to leave the chair: SP
अमरोहा। पुलिस ऑफिस सभागार में अपराध की समीक्षा बैठक में नवागत एसपी ने अधीनस्थों को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। कहा कि घटनाओं का यथाशीघ्र निस्तारण करें। फरियादियों की समस्याएं संवेदना पूर्वक सुनें। अपराध रोकने में अक्षम थानाध्यक्ष हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बृहस्पतिवार की रात पुलिस ऑफिस सभागार में अपराधों की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। वे सख्त तेवर में नजर आए और हर हाल में व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई। कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त तेज किए जाने की जरूरत है। पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रखने के साथ हर छोटी-बड़ी घटनाओं की समय से सूचना मिले, इसके लिए सूचनातंत्र को मजबूत किए जाने की जरूरत है। अपहृत किशोरियों की खोजबीन सुनिश्चित की जाए। महिला संबंधी अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। अवैध शस्त्रों, मादक पदार्थों की बरामदगी की दिशा में प्रयास हो। गो-तस्करी/गोकशी के अपराधों पर पूर्णतया प्रतिबंध हो। जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से की जाए। एसपी ने साफ कहा कि अपराध रोकने में अक्षम थानाध्यक्ष हटाए जाएंगे। इस दौरान एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, सतीश चंद पांडेय, अंजलि कटारिया समेत थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed