{"_id":"63e3b6de417ce4499f0d1330","slug":"if-animals-are-seen-sick-in-the-cowshed-treat-them-on-priority-dm-jpnagar-news-c-15-1-47586-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गोशाला में पशु दिखे बीमार तो प्राथमिकता से करें इलाज ः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गोशाला में पशु दिखे बीमार तो प्राथमिकता से करें इलाज ः डीएम
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि गोशाला में अगर पशु बीमार दिखे तो उसका प्राथमिकता के साथ इलाज करें। कलक्ट्रेट सभागार में गोशालाओं का विस्तार, छुट्टा पशुओं के लिए अभियान चलाकर गोशाला में संरक्षित किए जाने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी विकास खंडों में कराए जा रहे गोवंश के संरक्षण के लिए गो शाला विस्तार व छुट्टा पशुओं के संबंध में विकासखंड वार समीक्षा की। पूर्व बैठक में निर्देश दिए जाने के बावजूद भी खंड विकास अधिकारी गजरौला द्वारा कोई भी कार्य न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई। परियोजना निदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि आज ही पत्र तैयार हो जाना चाहिए। पूर्व बैठक में ही खंड विकास अधिकारी गजरौला के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए थे, अभी तक तैयार क्यों नहीं हुए। आज ही हस्ताक्षर हो जाए, यह सुनिश्चित करें। कहा कि गोवंश के संरक्षण में किसी भी स्तर पर किसी भी अधिकारी लापरवाही करने पर खैर नहीं होगी। लगातार शासन से छुट्टा पशुओं को संरक्षित किए जाने की समीक्षा की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ध्यान नहीं दिया गया तो एफआईआर और जेल के लिए तैयार रहिए। कहा कि 108 क्लस्टर बनाए गए हैं। अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को संबंधित क्लस्टर में उन्हें शिफ्ट किया जाए। पशुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उसके पोषण का भी ध्यान रखा जाए। कोई भी पशु अस्वस्थ व कमजोर नहीं दिखना चाहिए। उसे जो चारा दिया जाए उसके साथ खली और चोकर अवश्य मिला होना चाहिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी गोशाला में कोई भी पशु बीमार नहीं रहना चाहिए। बीमार पशुओं का इलाज प्राथमिकता के साथ शीघ्र होना चाहिए।
इस दौरान इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी हसनपुर, गजरौला, धनौरा, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी हसनपुर, गजरौला, धनौरा, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन