फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   i wll defeat abdi in election

चुनाव में जावेद आब्दी को दूंगा मुंहतोड़ जवाब

Thu, 19 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 19 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
i wll defeat abdi in election
यूपी इलेक्शन
 जिले की नौगावां सादात विस सीट से टिकट कटने के बाद विधायक अशफाक अली खां ने खुलकर अपनी भड़ास निकाली। कहा, टिकट मिले या न मिले चुनाव जरूर लड़ूंगा और सिंचाई विभाग के सलाहकार मौलाना जावेद आब्दी को मुंहतोड़ जवाब दूंगा। इस दौरान उन्होंने मौलाना आब्दी पर सरकारी धन के लूटखसोट जैसे गंभीर आरोप भी लगाएं।
विज्ञापन


बताते चलें कि मौलाना आब्दी अशफाक अली के टिकट का लगातार विरोध कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पूर्व में घोषित अशफाक अली खां का टिकट काट कर, मौलाना जावेद आब्दी को साइकिल की सवारी का मौका दिया है।  इस सीट पर मुलायम सिंह  यादव के खेमे से हाजी इकरार अंसारी और सीएम खेमे मौजूदा विधायक अशफाक अली खां को प्रत्याशी घोषित किया गया था।
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री ने अशफाक अली का टिकट काटकर मौलाना जावेद आब्दी को प्रत्याशी घोषित करते हुए उन्हें पार्टी का सिंबल दे दिया है। दिल्ली में रालोद ज्वाइन करने और नौगावां सादात से टिकट पाने के बाद फोन पर हुई बातचीत में विधायक अशफाक अली खां ने अपनी भड़ास निकाली। कहा कि मैंने से राजनीति ही सपा से शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के ही मौलाना जावेद आब्दी की ओर से जिस तरह से मेरा विरोध किया जा रहा है, चुनाव जरूर लड़ूंगा और जावेद आब्दी को मुंहतोड़ जवाब दूंगा। उन्होंने मौलाना आब्दी पर गंभीर आरोप लगाए।

कहा कि विकास कार्यों के लिए आए धन में उन्होंने लूटखसोट मचाई है। तत्कालीन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इसी कारण उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पद से बर्खास्त करा दिया था, लेकिन सीएम ने करीबी होने का उन्हें लाभ मिला।


दूसरे पर लूट खसोट का आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लें। टूटी चप्‍पल पहनकर घूमने वाले के पास इतना पैसा कहां से आया, चुनाव में जनता को इसका हिसाब देना पड़ेगा। विधायक का चेहरा सबके सामने बेनकाब हो चुका है। इसीलिए उनका टिकट भी काटा गया है।
जावेद आब्दी, प्रत्याशी नौगावां सादात, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed