फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband got killed after coming in the way of love affair

प्रेम प्रसंग में आड़े आने पर पति को मरवा डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Husband got killed after coming in the way of love affair
डिडौली कोतवाली के गांव ढकिया चमन निवासी युवक का शव थाने से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग से मिल गया है। वह बीते रविवार से अपने घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश करते हुए घूम रहे थे। पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी ने अपनी बहन और प्रेमी के साथ मिलकर प्रेम प्रसंग में आड़े आने पर युवक की हत्या की और लाश को बाग में गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने पत्नी की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी शमीमा, साली चांदनी व गुड्डू ऊर्फ मोटा के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली के गांव ढकिया चमन निवासी रूखसाद कुरैशी उम्र 36 साल का निकाह करीब 14 साल पहले जनपद बिजनौर के गांव हथाई निवासी शमीमा के साथ हुआ था। रूखसाद बोलने में असमर्थ था और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। उसके पांच बच्चे हैं। बीते रविवार को रूखसाद घर से लापता हो गया। रूखसाद के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना डिडौली कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

डिडौली थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शक होने पर रूखसाद की पत्नी शमीमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उसके साथ रहने वाली बहन चांदनी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने दोनों बहनों के प्रेमी गुड्डू कुरैशी के साथ मिलकर रूखसाद की हत्या कर शव को आम के बाग में गड्ढे में दबाने की जानकारी दी। हत्या कर लाश को गड्ढे में दबाने की जानकारी मिलने पर पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील कुमार दोनों बहनों को लेकर थाने से कुछ दूरी पर स्थित आम के एक बाग में पहुंचे। बाग में उनका प्रेमी गुड्डू पुत्र नसीम निवासी ग्राम चुचैला कलां भी मिल गया। उनकी निशानदेही पर बाग के एक कोने में गड्ढे में दबे रूखसाद के शव को बाहर निकाला गया। डिडौली कोतवाली पुलिस आरोपी गुड्डू, शमीमा, चांदनी को लेकर अपने साथ ले गई है। जबकि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शमीमा व चांदनी ने प्रेम प्रसंग में अपने प्रेमी गुड्डू के साथ मिलकर की हत्या की बात स्वीकार की है।
रविवार की रात को ही गला दबाकर हत्या करने के बाद रूखसाद का शव बाग के एक कोने में गड्ढा कर दबा दिया गया था। शमीमा ने बताया कि गुड्डू ने एक मयूरी रिक्शा भेजकर रूखसाद को अपने साथ लेकर आने की बात कही थी। शमीमा बहाना बनाकर अपने शौहर व बहन चांदनी को लेकर बछरायूं के पास गुड्डू के पास आ गई। गुड्डू इस बाग में नौकरी करता था। बाग को ग्राम चुचैला कलां निवासी एक व्यक्ति ने ठेके पर लिया हुआ है। शाम को रूखसाद को जबरन शराब पिलाई गई। नशा होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। शमीमा ने बताया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की समस्या आने पर बाग के एक कोने में ही गड्ढा खोदकर शव को उसमें दबा दिया गया था।
गड्ढे में दबे रूखसाद का शव बाहर निकालने के लिए पुलिस ने गुड्डू को ही लगाया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद गुड्डू के चेहरे पर कोई शिकन नहीं तक नहीं थी। गुड्डू का आरोप था कि बाग मेें ही उसके साथ नौकरी करने वाले दो अन्य युवकों ने ही रूखसाद की हत्या की है। गुड्डू का कहना था कि शमीमा व चांदनी उन दोनों युवकों के साथ ही थी और उन्होंने ही मिलकर उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया। हालांकि थानाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना था कि गुड्डू के बयानों की जांच की जाएगी।

पुलिस के आने की भनक पाकर गुड्डू बाग से भागने का प्रयास करने लगा। ग्राम चुचैला कलां से एक व्यक्ति ने फोन पर बाग में रहने वाले लोगों को फोन कर उसे पकड़ने का अनुरोध किया। बाग में रहने वाले लोगों ने गुड्डू को कस कर पकड़ लिया। कुछ ही देर में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुड्डू को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने गुड्डू को अपनी गिरफ्त में लेने के बाद पिटाई की तो उसके होश ठिकाने आ गए। शमीमा गुड्डू की दूर की रिश्तेदार थी और अक्सर फोन पर उससे बात करती थी। गुड्डू के कहने पर ही शमीमा ने अपनी बहन चांदनी को भी अपने पास बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed