Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband caught wife with lover woman commits suicide by consuming poison due to social stigma

घरवाली..घरवाला और बाहरवाला: प्रेम विवाह करने वाले पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, महिला ने छोड़ दी दुनिया

Mon, 03 Nov 2025 09:07 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 09:07 PM IST
सार

यह मामला यूपी के अमरोहा स्थित डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। बीटेक की पढ़ाई करने वाली किसान की बेटी ने क्षेत्र के गांव तोफापुर निवासी युवक से दो साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
Husband caught wife with lover woman commits suicide by consuming poison due to social stigma
पति ने पत्नी को रेलवे स्टेशन पर प्रेमी संग पकड़ा - फोटो : AI Image

विस्तार

दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाले पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रेलवे स्टेशन घूमते हुए पकड़ लिया। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था और भागने की फिराक में थे। प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद महिला ने लोकलाज की वजह से चूहे मारने वाला जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भी भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

दो साल पहले किया था लड़की ने प्रेम विवाह
यह मामला यूपी के अमरोहा स्थित डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। बीटेक की पढ़ाई करने वाली किसान की बेटी ने क्षेत्र के गांव तोफापुर निवासी युवक से दो साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। लेकिन, प्रेम विवाह करने के कुछ दिन बाद महिला की फेसबुक पर बिहार के युवक से दोस्ती हो गई। बिहार का युवक भी बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने पत्नी के फोन में अपलोड कर दिया था एक एप
फेसबुक पर ही एक दूसरे का नंबर लेकर दोनों फोन पर बात करने लगे। पति को शक हुआ तो उसने महिला के मोबाइल में एक सॉफ्टवेयर अपलोड कर दिया और उसकी हर एक गतिविधि की जानकारी रखने लगा। पुलिस के मुताबिक रविवार को महिला अपने प्रेमी के साथ एक होटल में गई और इसके बाद दोनों रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। चर्चा है कि दोनों को घर छोड़कर भागने का प्लान था। इसके बाद पीछे से पहुंचे पति ने दोनों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पकड़ लिया।

विज्ञापन

लोकलाज के कारण पत्नी ने खाया जहर
प्रेम कहानी की हकीकत पति को पता चलने के बाद लोकलाज की वजह से महिला ने जहर खा लिया। जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। बाद में महिला को चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। 

लड़की के पिता ने नहीं की पुलिस से कोई शिकायत
डॉक्टर के मुताबिक महिला ने चूहे मारने वाला जहर खाया था। फिलहाल, पुलिस ने बिहार के रहने वाले महिला के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, महिला के पिता ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। बेटी के द्वारा लोकलाज की वजह से जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed