फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband came to in-laws' house crushed wife's head with brick, serious

ससुराल आए पति ने ईट से कुचला पत्नी का सिर, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Husband came to in-laws' house crushed wife's head with brick, serious
ससुराल आए पति ने ईंट से कुचला पत्नी का सिर, गंभीर
विज्ञापन

- अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदी सराय की घटना
- वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पति को मोहल्ले के लोगों ने बनाया बंधक
- मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल, आरोपी पति को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। ससुराल आए पति ने पत्नी पर ईंट से कुचल दिया। ताबड़तोड़ कई बार किए। महिला की चीख सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पति को भीड़ ने पकड़ कर बंधक बना लिया। उसकी जमकर पिटाई की, खून में सने पति की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय की है। यहां रहने वाली युवती की शादी सात साल पहले संभल के मोहल्ला सरायतरीन निवासी युवक के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटी है। परिजनों के मुताबिक युवक शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। दहेज की मांग करता था। उसने 24 अगस्त को मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया था। तभी से विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रह रही थी। गुरुवार की सुबह युवक अपनी ससुराल आया था। शाम करीब छह बजे आरती के परिजन घर से बाहर गए हुए थे। तभी युवक ने पत्नी के सिर पर ईंट सेे ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। आरोपी घर से भागने लगा। इस दौरान लोगों की भीड़ ने युवक को पकड़ कर बंधक बना लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल विवाहिता को जोया रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी सतीश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed