फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband beats up youth who arrived in Ghaziabad to meet his girlfriend.

Amroha News: प्रेमिका से मिलने गाजियाबाद पहुंचे युवक को पति ने पीटा, डिडौली आकर दंपती ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Husband beats up youth who arrived in Ghaziabad to meet his girlfriend.
डिडौली (अमरोहा)। सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुए प्रेम संबंध के चलते डिडौली का एक युवक महिला प्रेमिका से मिलने गाजियाबाद पहुंच गया। वहां एक होटल में महिला के पति ने दोनों को साथ देख लिया और युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रविवार को महिला अपने पति के साथ डिडौली पहुंची और युवक के घर के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर गाजियाबाद में कार्रवाई कराने की सलाह देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गाजियाबाद की एक विवाहिता से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क हुआ था। दोनों के बीच करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती 15 जून को युवक महिला से मिलने गाजियाबाद पहुंचा। दोनों एक होटल में ठहरे थे। इसी दौरान महिला के पति को इसकी जानकारी मिल गई। वह होटल पहुंचा और कमरे में दोनों को साथ देखकर युवक की जमकर पिटाई की गई। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

होटल में हुई घटना के बाद मामला शांत नहीं हुआ। रविवार को महिला अपने पति के साथ डिडौली थाना क्षेत्र स्थित युवक के गांव पहुंची और दोनों ने उसके घर के बाहर हंगामा किया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस महिला, उसके पति और युवक के पिता को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना का मुख्य स्थल गाजियाबाद है। ऐसे में दंपती को गाजियाबाद पुलिस को लिखित शिकायत देने की सलाह दी गई है। पूछताछ के बाद युवक के पिता को हिदायत देकर घर भेज दिया गया, जबकि महिला और उसका पति वापस गाजियाबाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed