फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband asks for leave to serve wife on Karva Chauth in Amroha

'मैं व्रत रखूंगा': करवा चौथ पर पति ने मांगी छुट्टी, पत्र में लिखा- पत्नी की सेवा करनी है; घर आएगी सुख-शांति

Wed, 01 Nov 2023 06:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 Nov 2023 06:30 PM IST
सार

Karwa Chauth: मंगलवार को यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह पत्र व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी पत्र खूब दौड़ रहा है। वायरल पत्र सीएमओ तक पहुंचा तो वह भी आश्चर्य चकित रह गए। 

विज्ञापन
Husband asks for leave to serve wife on Karva Chauth in Amroha
करवा चौथ के लिए पति ने मांगी छुट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी द्वारा करवा चौथ पर पत्नी की सेवा के लिए एक दिन का आकस्मिक अवकाश मांगने का मामला प्रकाश में आया है। अवकाश से संबंधित लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि वह भी धर्म पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगे। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने कर्मचारी को जवाब तलब किया है। 

विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में राजकुमार कनिष्ठ सहायक हैं। सोमवार को उनके द्वारा सीएमओ के नाम एक पत्र लिखा गया। जिसमें लिखा है कि मुझे करवा चौथ अपनी धर्म पत्नी की सेवा करनी है। जिसके कारण घर में सुख शांति एवं खुशहाली आती है। उस महान धर्मपत्नी की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखना है। इसलिए मंगलवार को मैं कार्यालय आने में असमर्थ रहूंगा। इसके लिए एक नवंबर को मुझे आकस्मिक अवकाश प्रदान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह पत्र व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी पत्र खूब दौड़ रहा है। वायरल पत्र सीएमओ तक पहुंचा तो वह भी आश्चर्य चकित रह गए। जिसके बाद उन्होंने राजकुमार को जवाब तलब कर लिया है। 

विज्ञापन

राजकुमार ने पोर्टल पर आवेदन करते हुए उनसे अवकाश तो लिया है, लेकिन उसमें करवा चौथ का कोई जिक्र नहीं है। सामने आया है कि राजकुमार का हस्ताक्षरित एक अन्य पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें करवा चौथ का व्रत रखने व पत्नी की सेवा करने की बात जिक्र किया गया है। इस मामले में राज कुमार को जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी किया गया है। -डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ, अमरोहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed